Home KORBA एटीएम में चोरी का असफल प्रयास,बांगो पुलिस ने दर्ज किया अपराध

एटीएम में चोरी का असफल प्रयास,बांगो पुलिस ने दर्ज किया अपराध

0
159

Acn18.com/बांगो थाना अंतर्गत ग्राम कोनकोना स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम में घुसकर पैसों की चोरी का असफल प्रयास करने का मामला सामने आया है। बैंक प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है,कि चोर एटीएम में सेंध लगाकर भीतर घुसे और किसी औजार को तोड़ने का भरसक प्रयास किया,लेकिन सफल नहीं हुए और अंत में वहां से फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है,और उनकी तलाश कर रही है।