ग्राम छातापाठ में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम.पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी

0
9

(कोरबा) घटित चोरी की वारदात अंतर्गत लाखो का माल चोरी

कोरबा (ईएमएस) कोरबा-चांपा मार्ग में बसे उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छातापाठ में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गंगाराम पटेल नामक युवक के घर को निशाना बनाते हुए नकदी, सोने-चांदी के आभूषण सहित बाइक चोरी कर ली।

पीड़ित ने बताया की चोर घर से बाइक, एक वेट मशीन, लगभग एक तोला सोना, दो जोड़ी पायल, कुछ तोला चांदी के आभूषण और करीब दो लाख रुपये नकद चुरा ले गए। यह पूरी नकदी हाल ही में धान बेचने के बाद घर में रखी गई थी।

सुबह जब गृहस्वामी के भाई की नींद खुली तो उन्होंने कमरे की आलमारी खुली हुई और घर का सामान बिखरा हुआ देखा। आंगन में खड़ी बाइक भी मौके से गायब थी। इसके बाद परिजनों को जगा तुरंत 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हुई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि चोरी किस समय, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।