Home KORBA मुक्तिधाम में घुसे अज्ञात लोगों ने किया शव का अंतिम संस्कार, 11...

मुक्तिधाम में घुसे अज्ञात लोगों ने किया शव का अंतिम संस्कार, 11 दिन बाद भी कोई नहीं आया अस्थि लेने, चौकीदार और समिति परेशान

0
117

acn18.comकोरबा। पार्थिव शरीर को सद्गति मिले इसके लिए हर प्रकार से जतन किए जाते हैं। इसके उल्टे कोरबा में मोती सागरपारा स्थित आदर्श मुक्तिधाम में रखे हुए शव का अंतिम संस्कार अज्ञात लोगों ने कर दिया और भाग गए। मुक्तिधाम की दीवार फांद कर लोग अंदर घुसे थे और इस कारनामे को अंजाम दिया। इस घटनाक्रम ने केयरटेकर के साथ-साथ मुक्तिधाम प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है। केयरटेकर ने बताया कि देर रात्रि को यह घटना यहां हुई है और 11 दिन के बाद भी कोई भी व्यक्ति मृतक की अस्थियां लेने के लिए नहीं पहुंचा है। इस मामले को लेकर वार्ड के पार्षद और कोतवाली पुलिस को अवगत करा दिया गया है।

WhatsApp Image 2023 11 30 at 15.20.00

WhatsApp Image 2023 11 30 at 15.19.59

कोरबा को कब्रगाह बनने से रोकने वाला कोई नहीं, राखडिस्तान बनकर रह गया है कोरबा, राखड की गाड़ी के नीचे दबकर शिक्षिका की मौत से फिर उठे सवाल

error: Content is protected !!