spot_img

केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश और उप मुख्यमंत्री पाठक लेंगे सभा, भाजपा की परिवर्तन यात्रा के अंतर्गत कार्यक्रम तय

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पुरी दमदारी से जुटी हुई है। जशपुर जिले से निकाली गई परिवर्तन यात्रा गुरुवार को कोरबा जिले में होगी। कई स्थानों पर इसका स्वागत होगा। परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम के बारे में भाजपा नेताओं ने मीडिया चर्चा की।

- Advertisement -

तिलक भवन में कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए जिला भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने बताया कि पार्टी के द्वारा दंतेवाड़ा और जशपुर से दो परिवर्तन यात्रा निकाली गई है। जशपुर वाली यात्रा 21 सितंबर को कोरबा जिले में होगी। लेंगा में केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और ओपन थिएटर कोरबा में यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जनसभा को संबोधित करेंगे।

बताया गया कि रामपुर क्षेत्र में होने वाली सभा में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह शामिल हो सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि पार्टी जिले की चारों सीट जीतने के लिए कृत संकल्पित है।

जिले में भाजपा द्वारा कोरबा विधानसभा क्षेत्र से लखन लाल देवांगन को अपना प्रत्याशी बनाया गया है। जिनके द्वारा प्रचार अभियान तेज कर दिया गया है । मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी के अलावा अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ पत्रकार सुरेश रोहरा हर किसी ने कहा, याद रखा जाएगा योगदान

Acn18. Com.पत्रकारिता और साहित्य सृजन के माध्यम से अलग-अलग विषयों को उठाने और समाज को जागृत करने वाले पत्रकार...

More Articles Like This

- Advertisement -