Home Uncategorized लोकसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृहसचिव व आईबी ने ली महत्वपूर्ण बैठक,...

लोकसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृहसचिव व आईबी ने ली महत्वपूर्ण बैठक, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

0
72

acn18.com रायपुर । लोकसभा चुनाव के बीच नक्सली वारदात पर लगाम कसने की कवायद जारी है। केंद्रीय गृहसचिव और आईबी चीफ का दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर हैं। बता दें कि कल पहले दिन केंद्रीय गृह सचिव और इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख ने बैठक ली है। बैठक में 10 राज्यों के चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी भी ऑनलाइन जुड़े।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने और नक्सल प्रभावित इलाकों को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में कश्मीर की तरह टारगेट बेस्ड ऑपरेशन लॉन्च करने की प्रक्रिया और रणनीति पर विस्‍तार से चर्चा की गई।

गृहसचिव अजय कुमार भल्ला और आईबी के डायरेक्टर तपन कुमार डेका ने नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय करीब 6 घंटे तक बैठक ली। इस बैठक में इंटेलिजेंस ब्यूरो के इनपुट के अनुसार नक्सल मोर्चों में आगे कई खूफिया ऑपरेशन की रणनीति पर चर्चा की गई। अब इन्‍हें अमल में लाया जाएगा।