Home Uncategorized नहर किनारे मिला गला कटा अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, गर्दन...

नहर किनारे मिला गला कटा अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे निशान, हत्या की आशंका से जांच में जुटी पुलिस

0
4

Acn18. Com सक्ति भरत सिंह चौहान.सक्ती जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…
अड़भार चौकी क्षेत्र के ग्राम हरदी में नहर किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों ने 15 सितंबर को कांटा नहर पार के पास शव देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची अड़भार चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान मिले हैं। ऐसे में प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ फॉरेंसिक टीम की मदद ली है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।आखिर नहर किनारे शव कौन छोड़ गया? हत्या कब और क्यों की गई? और इस वारदात के पीछे कौन है?इन सवालों के जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएंगे।

error: Content is protected !!