Home KORBA श्रम अन्न सहायता योजना अंतर्गत: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आज करेंगे दाल...

श्रम अन्न सहायता योजना अंतर्गत: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आज करेंगे दाल भात केंद्र का शुभारंभ

0
109

acn18.com रायपुर । श्रम, वाणिज्य और उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन आज  को दाल भात केंद्र का विधिवत शुभारंभ करेंगे। मंत्री  देवांगन द्वारा बालकोनगर में दाल भात केंद्र का दोपहर 1 बजे लोकार्पण किया जाएगा।

शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना अंतर्गत भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल एवं असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल और श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत हितग्राहियों के लिए 5 रुपये में गरम एवं पौष्टिक भोजन प्रदान की जाएगी। बालको के एलुमिना गेट के सामने श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन  लखन लाल देवांगन के मुख्य अतिथि एवं विधायक कटघोरा  प्रेमचंद पटेल की अध्यक्षता में 4 मार्च को दोपहर 1 बजे दाल भात केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा।

error: Content is protected !!