Home KORBA उदयनिधी स्टालीन का किया गया पुतला दहन, सनातन धर्म को लेकर दिया...

उदयनिधी स्टालीन का किया गया पुतला दहन, सनातन धर्म को लेकर दिया था विवादित बयान

0
43

Acn18.com/तमिलनाडू सरकार के मंत्री उदयनिधी स्टालीन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर पूरे देश में नाराजगी का माहौल देखा जा रहा है। भाजपा के साथ ही आम जनता भी उनके इस बयान काफी आक्रोशित नजर आ रही है। यही वजह है,कि टीपी नगर चैक पर भाजपा जनता युवा मोर्चा ने उदयनिधी स्टालीन का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने कहा,कि उदयनिधी स्टालीन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू,मलेरिया, कोरोना जैसी बीमारीयों से करने का बयान दिया जिसे लेकर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है।