Home Uncategorized शादी वाले घर में दो युवकों ने लगाई आग, पुरानी रंजिश के...

शादी वाले घर में दो युवकों ने लगाई आग, पुरानी रंजिश के चलते लिया बदला

0
134

acn18.com दमोह | मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की सागर नाका चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इमलिया लांजी गांव में एक शादी समारोह वाले घर में परिवार के ही दो लोगों ने पुराने विवाद के चलते आग लगा दी।

आग की लपटें फैली तो अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। शादी में शामिल होने आए रिश्तेदारों ने मिलकर आग बुझाई। आरोपियों ने एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। चौकी में शिकायत करने पहुंची दिव्या वाल्मीकि ने बताया कि उसके भाई की बेटी का इमलिया लांजी गांव में विवाह समारोह था।

बता दें परिवार के सभी लोग और रिश्तेदार इसमें शामिल हुए थे। इसी दौरान उनके ही रिश्ते के दीपक शिवा और पूनम बाल्मिक गांव पहुंचे और तीनों ने विवाद शुरू कर दिया। आरोपी दीपक और शिवा ने मेरी कनपटी पर बंदूक अड़ाई और बाइक को लोहे की राड से तोड़ना शुरू कर दिया। फिर घर और बाइक में आग लगा दी। परिवार के लोग बीच बचाव के लिए पहुंचे, तो आरोपियों ने कहा कि यदि कोई बीच में आएगा तो वो मुझे गोली मार देंगे, इसलिए सब लोग डर गए। आरोपियों ने आग लगाई और वहां से भाग गए। चौकी प्रभारी विंधेश्वरी पटेल ने बताया की आगजनी की घटना हुई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!