spot_img

भालू के हमले में दो ग्रामीण घायल,ग्राम कोटमेर में सामने आई घटना,112 की टीम ने दिखाई तत्परता

Must Read

Acn18.com/कोरबा के वनांचल क्षेत्रों में हाथियों के बाद अब भालुओं का भी आंतक बढ़ गया है। करतला थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमेर में दो ग्रामीण भालू के हमले में बुरी तरह से जख्मी हो गए। श्याम लाल यादव और अचल राम कंवर किसी काम से जंगल गए हुए थे इसी दौरान दोनों का सामना भालुओं से हो गया। भालू के हमले में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। मदद के लिए किसी ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके के लिए रवाना हुई। करीब पांच किमी जंगल के अंदर टीम पहुंची और खाट के सहारे पैदल वाहन तक लाई जिसके बाद दोनों को करतला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दोनों ही ग्रामीणों के शरीर पर कई जख्म है। फिलहाल दोनों का उपचार जारी है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -