Home KORBA दो मासूम चढ़े फूड प्वाइजनिंग की भेंट. सांसद पहुंची अस्पताल. जताया शोक

दो मासूम चढ़े फूड प्वाइजनिंग की भेंट. सांसद पहुंची अस्पताल. जताया शोक

0
107

acn18.com कोरबा / कोरबा जिले के ग्राम गिधौरी निवासी एक ही परिवार के 7 लोगों के फूड प्वाइजनिंग का शिकार होकर अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलते ही कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने जिला अस्पताल पहुंचकर सभी प्रभावितों का हाल जाना। सांसद ने मृतक मासूम अमृता व आनंद के परिजन से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने चिकित्सकों से जानकारी लेते हुए बेहतर उपचार प्रदान करने की बात कही।

WhatsApp Image 2024 03 24 at 17.32.35

गौरतलब है कि कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गिधौरी में रविवार की सुबह यह घटनाक्रम हुआ जिसमें एक ही परिवार के बच्चे, माता-पिता व अन्य परिजन चाय-रोटी खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग से पीडि़त हुए हैं।

WhatsApp Image 2024 03 24 at 17.32.36
error: Content is protected !!