कोरबा की जटगा पुलिस ने उन दो डीजल चोरों को गिरफ्तार कर लिया है,जिन्होंने एक ट्रक चालक को रुकवाकर उसके साथ ना केवल मारपीट की बल्की उसके पास रखे 3 हजार रुपए नकदी रकम लूटने के साथ ही चाबी छीनकर ट्रक की टंकी में मौजूद 150 लीटर डीजल की लूट कर ली। ट्रक मालिक की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरु की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी का सौ लीटर डीजल और दो हजार नकदी रकम की बरामदगी की है। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।



