Home KORBA करंट की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत,लोग आए दहशत...

करंट की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत,लोग आए दहशत में

0
150

Acn18.com/बारिश का मौसम शुरु होने के साथ ही कोरबा में झमाझम बारिश हो रही है,जिसके चलते बिजली के खंबो में करंट का प्रवाह होना शुरु हो गया है,जिसके कारण मवेशियों की जान जाने का भी सिलसिला शुरु हो गया है। शहर के ईमलीडुग्गू हाई स्कूल के पास करंट प्रवाहित बिजली के खंबे की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग काफी डरे हुए है। उनका कहना है,कि आसपास बच्चे खेलते रहते हैं और लोगों का भी आना जाना लगा रहता है,जिससे कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। इस दिशा में बिजली विभाग को ध्यान देने की जरुरत है।

error: Content is protected !!