Home KORBA पालतु कुत्ते के चक्कर में दो भाईयों ने एक युवक को पीटा,पुलिस...

पालतु कुत्ते के चक्कर में दो भाईयों ने एक युवक को पीटा,पुलिस से की गई शिकायत

0
122

Acn18.com/कोरबा के पोड़ीबहार क्षेत्र में दो भाईयों ने मिलकर एक एलआईसी एजेंट की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना में एजेंट का हाथ सूज गया है। बताया जा रहा है,कि एलआईसी एजेंट योगेंद्र दास गेवरा बस्ती से पोड़ीबहार स्थित अपने घर आ रहा था। इसी दौरान एक पालतु कुत्ता उसके वाहन के सामने आ गया। योगेंद्र ने कुत्ते को भगाने का प्रयास किया तब राज चौहान और उसके भाई ने मिलकर योंगेंद्र दास के साथ मारपीट की। मामले की शिकायत एलआईसी एजेंट ने पुलिस से की है।