Home KORBA मानिकपुर खदान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल...

मानिकपुर खदान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल किया गया बरामद

0
129

Acn18.com/एसईसीएल की मानिकपुर खदान में धावा बोलकर स्कूटी वाहन सहित लोहे के समानों की चोरी करने के मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम मोहम्मद शफीक और आकाश विश्वकर्मा है। पुलिस ने बताया,कि खदान के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय शुक्ला की शिकायत पर अपराध कायम कर मामले की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुरानी बस्ती निवासी दो आरोपियों के द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आई। पुलिस ने तत्काल दोनों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।

error: Content is protected !!