Home KORBA ट्रक मालिक 20 अगस्त से करेंगे हड़ताल, ट्रक परिवहन का भाड़ा बढ़ाने...

ट्रक मालिक 20 अगस्त से करेंगे हड़ताल, ट्रक परिवहन का भाड़ा बढ़ाने की कर रहे हैं मांग

0
138

acn18.com कोरबा / कोरबा जिले के ट्रक मालिक 20 अगस्त से हड़ताल पर जा रहे हैं। ट्रक ट्रेलर मालिक सेवा समिति ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि ट्रकों के पार्ट्स, डीजल और इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्रियों की दर 15 से 25 प्रतिशत बढ़ा दी गई है। इसके चलते ट्रक मालिकों का खर्चा बढ़ गया है, मगर ट्रकों का परिवहन भाड़ा जस का तस है। ऐसे में स्थानीय उद्योगों से भाड़ा बढ़ाने की मांग की गई मगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में अब ट्रक मालिक घाटे में अपनी गाड़ियां चलाने की स्थिति में नहीं हैं। इस वजह से ट्रक मालिकों ने 20 अगस्त से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

error: Content is protected !!