Home KORBA ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने किया अग्निस्नान : गंभीर हालत...

ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने किया अग्निस्नान : गंभीर हालत में किया गया अस्पताल दाखिल ,बेहतर उपचार के लिए भेजा गया रायपुर

0
334

acn18.com कोरबा/ ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर हरदीबाजार क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अग्निस्नान कर खुद की जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे मेडिकल काॅलज जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। महिला की स्थिती गंभीर देख उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला का मरणासन्न कथन लिया है जिसमें उसने प्रताड़ित होकर यह कदम उठाने की बात कही है।

vlcsnap 2023 03 13 12h00m29s996

कोरबा के हरदीबाजार ईलाके में रहने वाली एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर लिया। बीती रात उसके द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाया गया है जिसके बाद उसे तत्काल मेडिकल काॅलेज जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हालांकि महिला की स्थिती को गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद सीविल लाईन पुलिस मौके पर पहुंची और डाॅक्टरों की मौजूदगी में महिला का मरणासन्न बयान लिया गया। पुलिस ने बताया,कि ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला के द्वारा यह कदम उठाया गया है।

vlcsnap 2023 03 13 11h59m23s944

रायपुर में महिला की स्थिती अब भी गंभीर बनी हुई है और उसके जीवित बचने की उम्मीद भी काफी कम है। मामले में अपराध कायम कर पुलिस केस की डायरी अग्रिम कार्रवाई के लिए हरदीबाजार थाना भेज रही है।

औराई गांव में नवमी की छात्रा की संदिग्ध मौत , गांव की एक लड़की ने की थी मारपीट