दर्दनाक हादसा तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, तीन खिलाडियों की मौत,देखिए वीडियो

0
33

दर्दनाक हादसा तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, तीन खिलाडियों की मौतScreenshot 20260118 104113 Gallery

जगदलपुर – शहर से लगे कालीपुर इलाके में शनिवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर कालीपुर के तालाब में पलट गई। कार में कुल सात युवक सवार थे।

बताया जा रहा है कि ग्राम कालीपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित थी। मैच जीतने के बाद सभी युवक जश्न मनाने जंगल की ओर गए, जहां उन्होंने शराब का सेवन किया। इसके बाद रात करीब 9 बजे वे मनीष को घर छोड़ने शहर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तालाब के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और सीधे पानी में जा गिरी।

हादसे में भावेश नागे और शेखर नागे कार से बाहर नहीं निकल पाए और पानी में दम घुटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मनीष नेवर किसी तरह बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर थी। उसे तुरंत महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

कार चला रहा युवक किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल गया, जबकि अन्य युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।तीनों मृतक युवक 25 से 30 वर्ष की उम्र के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार तीनों शासकीय कर्मचारी थे दो युवक अनुकम्पा नियुक्ति,जबकि एक नियमित कर्मचारी था। तीनों ही अच्छे क्रिकेट खिलाड़ी थे।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मृतकों में दो कालीपुर और एक जगदलपुर का रहने वाला था। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।