spot_img

दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार के हुए दो टुकड़े

Must Read

acn18.com    रायपुर। रायपुर में एक ट्रक ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। उसके लाश के दो टुकड़े हो गए। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि, दोनों गाड़ियों के बीच आमने-सामने भिड़ंत हुई थी। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अभनपुर थाना इलाके के कल्पतरू प्लांट के पास सोमवार रात अज्ञात ट्रक ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार सड़क पर गिर गया। फिर आरोपी वाहन चालक उसे कुचलते हुए निकल गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक युवक की लाश के दो टुकड़े हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक की पहचान शुभम जांगड़े पिता संतोष जांगड़े (23) के रूप में की गई। वह बोरिया खुर्द का रहने वाला था। वहीं, घायल युवक की पहचान रुद्रा प्रताप मारकंडे पिता बद्री मारकंडे (22) के रूप में हुई है। वो सिवनी रायपुर का रहने वाला है। उसकी भी हालत गंभीर है। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

आयुष्मान योजना अंतर्गत फर्जी दावे करने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई

Acn18.Com.रायपुर, 10 फरवरी 2025/छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और...

More Articles Like This

- Advertisement -