spot_img

दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार के हुए दो टुकड़े

Must Read

acn18.com    रायपुर। रायपुर में एक ट्रक ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। उसके लाश के दो टुकड़े हो गए। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि, दोनों गाड़ियों के बीच आमने-सामने भिड़ंत हुई थी। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अभनपुर थाना इलाके के कल्पतरू प्लांट के पास सोमवार रात अज्ञात ट्रक ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार सड़क पर गिर गया। फिर आरोपी वाहन चालक उसे कुचलते हुए निकल गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक युवक की लाश के दो टुकड़े हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक की पहचान शुभम जांगड़े पिता संतोष जांगड़े (23) के रूप में की गई। वह बोरिया खुर्द का रहने वाला था। वहीं, घायल युवक की पहचान रुद्रा प्रताप मारकंडे पिता बद्री मारकंडे (22) के रूप में हुई है। वो सिवनी रायपुर का रहने वाला है। उसकी भी हालत गंभीर है। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -