Home Uncategorized शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर में यातायात पुलिस समर्थ जागरूकता...

शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर में यातायात पुलिस समर्थ जागरूकता अभियान ,छात्राओं को यातायात नियमों की दी गई विस्तृत जानकारी

0
67

 

IMG 20231221 WA0007

Acn18.com कोरिया/ राज्य सरकार के मनसानुरूप विद्यालयों में अध्यनरत 9वीं से 12वीं के अजजा बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान किया जाना है जिसके तहत कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल के मार्गदर्शन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक श्याम मधुकर के नेतृत्व में यातायात पुलिस समर्थ जागरूकता अभियान को लेकर गुरुवार को शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर के छात्राओं को लांस नायक महेश मिश्रा द्वारा 3 घंटे तक यातायात नियमों, संकेतों एवं चिन्हों, महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, पॉक्सो अधिनियम, साइबर अपराध, मानव व्यापार से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

IMG 20231221 WA0010 1

नाबालिग छात्राओं को वाहन न चलाने की समझाइश दी गई साथ ही 18 वर्ष से ऊपर की आयु होने पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद ही वाहन चलाने के लिए कहा गया। यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई छात्राओं व विद्यालयीन स्टाफ के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सही उत्तर दिया गया, छात्राओं को भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन ना करने के लिए संकल्पित किया गया साथ ही पूछे गए प्रश्नों के सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया गया

IMG 20231221 WA0012

यातायात लांस नायक महेश मिश्रा द्वारा यातायात के अनिवार्य, चेतावनी एवं सूचनात्मक चिन्ह की जानकारी के साथ यातायात संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए चौराहा पार करने का नियम, ट्रैफिक सिग्नल लाइट, हाथों के संकेतों के माध्यम से यातायात व्यवस्था का संचालन, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, दो पहिया वाहन में तीन सवारी ना चलना, वाहन चलाते समय मादक द्रव्यों का सेवन ना करना, तेज गति व लापरवाही पूर्वक वाहन ना चलाना, प्रेशर हॉर्न का उपयोग ना करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, ज़ेब्रा क्रॉसिंग रेलवे क्रॉसिंग, गुड समेरिटन, लाइसेंस बनवाने के नियम, दुर्घटना के कारण, दुर्घटना घटित होने पर चालक के कर्तव्य, सड़क पर वाहन चलाने के सही तरीका, मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराएं व उसमें निर्धारित जुर्माने की राशि से संबंधित जानकारी प्रदान की गई एवं जीवन में यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई गई।

IMG 20231221 WA0009

उक्त जागरूकता अभियान के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवेश जायसवाल, खंड स्त्रोत समन्वयक निलेश शुक्ला, संस्था के प्राचार्य अमृतलाल गुप्ता, जिला युवा अधिकारी पवन गुप्ता, व्याख्याता आर.एल. गौतम, सुश्री शहिस्ता अंजुम अली, अल्फा बरवा, यातायात सैनिक राकेश कोर्राम सहित काफी संख्या में विद्यालयीन छात्राएं उपस्थित रहे।

IMG 20231221 WA0011 IMG 20231221 WA0010