Home KORBA शोषण की शिकायत पर लिया संज्ञान, घरीपखना के हेडमास्टर के खिलाफ प्राथमिकी

शोषण की शिकायत पर लिया संज्ञान, घरीपखना के हेडमास्टर के खिलाफ प्राथमिकी

0
91

 

Acn18.com कोरबाl कोरबा जिले के पौड़ी उपरोड़ा विकासखंड के घरिपखना स्थित माध्यमिक विद्यालय के हेड मास्टर के खिलाफ अब पुलिस में प्राथमिकी की दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। हेडमास्टर संदीप अग्रवाल पर बालिका आश्रम की छात्राओं का मानसिक और शारीरिक शोषण करने का आरोप है । सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि दिसंबर के अंतिम दिनों में इस मामले की शिकायत मिली थी जिस पर चार सदस्यों के द्वारा जांच की गई। जांच में शिकायत सही पाने के बाद हेड मास्टर को निलंबित कर दिया गया।

IMG 20240106 WA0036

error: Content is protected !!