spot_img

परिजनों को बताया फोन पर- मेरी जान को खतरा, कुछ देर बाद फंदे पर लटका मिला नाज़नीन का शव: जताया हत्या का संदेह video

Must Read

acn18कोरबा। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना अंतर्गत चंडी पारा में 28 वर्षीय नाज़नीन परवीन पति शेख मुस्तफा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटना से कुछ मिनट पहले नाज़नीन ने अपने परिजनों को फोन कर कहा था कि उसकी जान पर खतरा है। इस घटना को लेकर मृतिका के परिजनों ने हत्या का संदेह जताया है।

- Advertisement -

रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ की रहने वाली नाज़नीन परवीन का विवाह कुछ वर्ष पहले चंडी पारा के शेख मुस्तफा से हुआ था। हाल में ही वह पामगढ़ लौटी थी। मृतक के परिजन सज्जाद खान और फरीदा बेगम ने बताया कि सुबह 8:30 बजे के आसपास उनके पास नाज़नीन का फोन आया था जिसमें वह रो रही थी और अपनी जान पर खतरा बताते हुए यहां से ले जाने की बात कर रही थी। देर के बाद जब वे यहां पहुंचे तो मालूम हुआ कि उसकी मौत हो गई है। पामगढ़ थाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय महिला का शव फांसी के फंदे पर मिला है। अकबर अली की रिपोर्ट पर मार्ग कायम किया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम इस मामले में पोस्टमार्टम कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।

 

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

एटीएम में हुई तोड़फोड़ और चोरी के प्रयास में घटना के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे. सीसीटीवी फुटेज के...

Acn18.com/कोरबा की बांगो पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,जिसने कोनकोना स्थित आईडीबीआई बैंक में सेंध मारी...

More Articles Like This

- Advertisement -