spot_img

छत्तीसगढ़ में आज हरेली तिहार..:CM हाउस में मनेगा पर्व, कलाकार राउत नाचा, गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति देंगे; छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक की होगी शुरुआत

Must Read

Acn18.com/रायपुर में मुख्यमंत्री निवास में हर बार की तरह इस बार भी हरेली का पर्व पारंपरिक रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा। हरेली पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए मुख्यमंत्री निवास में तैयारियां जोर-शोर से की गई है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरेली तिहार पर तुलसी पूजा, खेती किसानी के उपकरणों की पूजा में शामिल होने के बाद भंवरा, बांटी, गिल्ली डंडा, मटकी फोड़ और गेड़ी नृत्य जैसे आयोजन में शामिल होंगे। वे इस मौके पर गौ-पूजन करके हरेली के अवसर पर तैयार किए गए लोंदी खिलाएंगे।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों द्वारा राउत नाचा, गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी तथा हरेली गीत भी गाए जाएंगे। इस मौके पर पशुधन विकास और पारंपरिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री निवास को ग्रामीण परिवेश के मुताबिक सजाया जा रहा है। यहां रहचुली भी लगाई जा रही है।

हरेली तिहार में राउत नाचा का कार्यक्रम दयालू राम यादव और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुति किया जाएगा। गेड़ी नृत्य प्रेम यादव तथा लोककला संस्कृति की प्रस्तुति अनुराग शर्मा की टीम करेगी।

हरेली खेती का त्योहार है और साथ ही छत्तीसगढ़ में खेलों का सबसे बड़ा दिन। मुख्यमंत्री इस दिन छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का शुभारंभ रायपुर जिले के ग्राम नवागांव में करेंगे। वहां आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के प्रमुख 6 पर्वों पर सार्वजनिक अवकाशों की घोषणा की है। उनमें हरेली त्योहार भी शामिल है।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 में 16 खेल प्रतियोगिताएं
छत्तीसगढ़ के पारंम्परिक खेल प्रतियोगिता दलीय और एकल दो श्रेणी में आयोजित होगी। छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टठुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद और कुश्ती शामिल हैं।

राजीव युवा मितान क्लब से शुरू होगी प्रतियोगिता
छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का आयोजन ग्रामीण और शहरी इलाकों में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर प्रतियोगिता 17 जुलाई से 22 जुलाई तक होगा। वहीं दूसरा स्तर जोन है, जिसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक क्लब होगा।

इसका आयोजन 26 जुलाई से 31 जुलाई तक होगा। विकासखंड और नगरीय क्लस्टर स्तर पर आयोजन 7 अगस्त से 21 अगस्त तक होगा। जिला स्तर पर आयोजन 25 अगस्त से 04 सितंबर तक होगा। संभाग स्तर पर आयोजन 10 सितंबर से 20 सितंबर तक होगा और आखिरी में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जोकि 25 सितंबर से 27 सितंबर तक चलेगा।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -