चोढा निवासी तीन लोगों को चीतल एवं जंगली सुअर का शिकार कर बेचते एवं मास पका कर खाने वाले को रंगे हाथों वन विभाग ने पकड़ कर जेल भेजा

0
100

*चोढा निवासी तीन लोगों को चीतल एवं जंगली सुअर का शिकार कर बेचते एवं मास पका कर खाने वाले को रंगे हाथों वन विभाग ने पकड़ कर जेल भेजा*

*मुख्य आरोपी रामाशंकर वन विभाग के टिम को चकमा देकर फरार हो गया जिसकी खोज बिन जारी है*

*हरदी बाजार* आज दिनांक मंगलवार 28/10/2025 को वन्य प्राणी चीतल ,जंगली सुअर का शिकार कर मास पका खाने मास बेचते अपराध करते पाये जाने पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39 के तहत अपराधी भागवत पिता बुधवार उम्र 45 वर्ष जाति गोड निवासी चोढा, रामबती सरोटिया पिता बुधवार जाति गोड ,लच्छु राम पिता कार्तिक उम्र 59 वर्ष निवासी को माननीय न्यायालय पाली के समक्ष आज दिनांक 28/10/2025 को प्रस्तुत किया गया माननीय न्यायालय ने नए अपराधियो को जेल भेजा है वही मुख्य आरोपी रामाशकर फरार है जिसकी तलाश किया जा रहा है इस दौरान वन परीक्षेत्र अधिकारी पाली संजय लकड़ा ,सहायक परिक्षेत्र अधिकारी मुरली उज्जैन सिंह पैकरा ,वन रक्षक महेंद्र कुमार देवांगन एवं दूज राम कंवर,वाहन चालक वीरेंद्र डिक्सेना का विशेष योगदान रहा ।।