spot_img

तीन फीट के दूल्हे को मिली 3.5 फीट की दुल्हनियां, जातीय बंधन तोड़ लिए सात फेरे, सैकड़ों लोग बने गवाह

Must Read

acn18.com मढ़ौरा (सारण) । रिश्ते भले ही जमीन पर निभाए जाते हैं, लेकिन जोड़ियां तो आसमान में ही बनती है। ऊपरवाले की बनाई एक ऐसे ही अनूठे जोड़े की शादी की चर्चा जोरों पर है, जहां छपरा जिले के मढ़ौरा में तीन फीट के दूल्हे ने साढ़े तीन फीट की दुल्हनियां से शादी रचाई है। तीन फीट के दूल्हे और साढ़े तीन फीट की दुल्हनियां की शादी मढ़ौरा के गढ़देवी मंदिर में सम्पन्न हुई।

- Advertisement -

सदर प्रखंड के चनचौरा रामकोलवा निवासी भुटेली साह का 23 वर्षीय पुत्र श्याम जिनकी हाइट तीन फीट है। छोटे कद के कारण उनकी शादी नहीं हो पा रही थी। परिवारवालों ने शादी को लेकर कई जगहों पर बातचीत की, लेकिन कोई उन्हें अपनी पुत्री देने को राजी नहीं हुआ, जिस वजह से परिवार में लंबे समय से मायूसी थी।

वहीं, दूसरी तरफ मढ़ौरा प्रखंड के भावलपुर के रहने वाले गुदेली महतो की 20 वर्षीय पुत्री रेणु कुमारी भी सिर्फ साढ़े तीन फीट की है। कम कद होने की वजह से उनकी शादी में अनेकों बाधाएं आ रही थी। परिवारवालों ने उनकी शादी को लेकर कई जगहों पर लड़का देखा, पर साढ़े तीन फीट की हाइट होने की वजह से कोई शादी को तैयार नहीं होता था।

दोनों की जीवन में फरिश्ता बनकर आए शैलेश

इस बीच मढ़ौरा के भावलपुर के ही रहने वाले शैलेश सिंह श्याम और रेणु के जीवन में फरिश्ता बनकर आए। वे किसी काम से चंचौरा गए थे, जब श्याम के परिवारवालों ने उनसे शादी की चर्चा की। शैलेश को उसी वक्त रेणु का ख्याल आया। फिर क्या था, उन्होंने दोनों परिवारवालों से बातचीत कर शादी की चर्चा की।

परिवारवालों ने दोनों की खुशी के लिए जातीय बंधन तोड़ा

शादी की बात शुरू हुई तो बीच में दोनों परिवार की अलग-अलग जाति अडंगा बन गई। तभी परिवारवालों ने दोनों की खुशियों के लिए जातीय बंधन तोड़ रिश्ता जोड़ने का फैसला किया और अंतरजातीय शादी के लिए राजी हो गए। उसके बाद अगले सप्ताह ही शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में दोनों शादी के बंधन में बंधने मढ़ौरा से प्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर पहुंचे। साढ़े तीन फीट की दुल्हनियां और तीन फीट के दूल्हे को देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गढ़देवी मंदिर में दोनों की शादी संपन्न हुई। इस शादी में पहुंचे सैकड़ों लोगों ने अपने मोबाइल में इस अनोखी शादी के दृश्य को कैद किया और बोले- रब ने मिला दी जोड़ी।

सीएम बघेल ने की बड़ी घोषणाएं, बहादुर कलारिन की जयंति पर एच्छिक अवकाश का होगा प्रावधान, महुआ बोर्ड की भी होगी स्थापना

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने मतदाताओं का जताया आभार

कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने मतदान के समापन के पश्चात कोरबा लोकसभा क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -