Home Astrology 24 घण्टे में तीन की मौत 4 घायल,तेज रफ्तार और बिना हेलमेट...

24 घण्टे में तीन की मौत 4 घायल,तेज रफ्तार और बिना हेलमेट बना मौत का कारण, जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी जागरूक नही

0
4

 

 

कोरबा जिले में मंगलवार और बुधवार को 24 घण्टे में तीन की मौत चार घायल हो गए हैं। इन मौतों का कारण तेज रफ्तार और हेलमेट ना लगाना भी रहा

 

 

पहली घटना मंगलवार को

बहरुराम रात्रे बालको नगर के अल्युमिनियम सिटी क्षेत्र के निवासी के साथ घटित हुई। कोरबा जिले के गोढ़ी गांव में एक रिश्तेदार के निधन के बाद परंपरागत दशगात्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बहरुराम अपनी पत्नी के साथ दुपहिया वाहन से निकले थे। कचन्दा नाला के पास पीछे से आ रहे एक भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि बहरुराम की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं।जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं रोकी जा सकें।

 

वही दूसरी घटना कटघोरा मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह बगदेवा मोड़ के बाईपास के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने एक्टिवा सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

जानकारी के अनुसार मृतक टाइल्स मिस्त्री का काम करता था और घायल महिला भी उसी के साथ काम करती थी। दोनों एक्टिवा पर सवार होकर बाकी मोगरा जा रहे थे, तभी बाईपास के पास पीछे से आ रहे हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

हादसे से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। बाईपास के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।उचित मुआवजा और कार्यवाही कि मांग पर सड़क जाम समाप्त हुआ।

 

बुधवार को तीसरी बड़ी घटना सामने आई, जब कोरबा-छुरी मार्ग पर एक अर्टिगा कार गहरे नाले में जा गिरी। हादसा उस समय हुआ जब कार चालक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर से बचने की कोशिश में नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे नाले में गिर गया।

 

हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनएचएआई द्वारा सड़क पर कोई संकेतक बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे इस मार्ग पर बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

 

कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और नाले से कार को बाहर निकालने का प्रयास प्रारंभ किया