Home KORBA जिनका कोई नहीं उनका है अपना घर, एक और पीड़ित व्यक्ति को...

जिनका कोई नहीं उनका है अपना घर, एक और पीड़ित व्यक्ति को दिया गया आश्रय

0
137

Acn18.com/भले ही कलयुग में अप्रत्याशित घटनाएं हो रही हैं और इनके कारण लोग हैरान हो रहे हैं। इन सबके बावजूद समाज में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो अपने अच्छे कार्यों का प्रदर्शन करने के साथ पुण्य अर्जित कर रहे हैं। असहाय और निराश्रित लोगों के लिए छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी बेहतर कार्य करने में लगी हुई है। 30 से अधिक पीड़ितों को संस्था ने आश्रय देने का काम किया है।

युवाओं की भागीदारी के साथ छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी अपने सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने में लगी हुई है। अलग अलग आयाम पर काम करते हुए संस्था ने इलाके में विशेष पहचान बनाई है। काफी समय से पीड़ित चल रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति के बारे में संस्था को जानकारी मिली तो एंबुलेंस के जरिए उसे अपना घर मैं आश्रय दिया गया। ताकि ठीक तरह से देखभाल हो सके।

बताया गया कि अपना घर में 30 से ज्यादा ऐसे लोग वर्तमान में मौजूद हैं जिन की देखभाल करने वाले कोई परिजन नहीं है। ऐसे लोगों को संस्था ने अपने परिसर में अच्छा वातावरण दिया है।

इस तरह के कार्यों का मूल्यांकन आखिरकार समाज ही करता है और ऐसे कार्यक्रम में लगे लोगों के बारे में विचार भी करता है। माना जा सकता है कि कभी ना कभी सरकार के मंत्रियों और प्रशासन के अधिकारियों का ध्यान ऐसे कार्यों की तरफ जाएगा और वह जरूर ही प्रत्यक्ष रूप से इसका अवलोकन करने के लिए जरूर यहां पहुंचेंगे।