spot_img

जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक्स के साथ मारपीट करने वाले छुट्टे घूम रहे, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, 25 से हड़ताल करेंगे डॉक्टर और कर्मचारी

Must Read

acn18.com कोरबा /कोरबा के सरकारी जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में पीडियाट्रिक्स स्पेशलिस्ट के साथ मारपीट करने वाला आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हो सका है। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने आगे कार्रवाई नहीं की। इससे डॉक्टर और कर्मचारी काम करने में असहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने 25 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

- Advertisement -

कोरबा जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल से संबंधित डॉक्टर और कर्मचारी अपनी सेवा 48 घंटे बाद देने में असमर्थ होंगे। उनकी ओर से हड़ताल का ऐलान किया गया है। अधिकारियों को लिखित रूप से इस बारे में सूचना दे दी गई है। 13 अक्टूबर को सीएनसीयू वार्ड में भर्ती एक मरीज को देखने की जिद करने पर डॉक्टर ने मना किया जिसके बाद उसके पिता ने डॉक्टर धर्मवीर सिंह से बदतमीजी करते हुए मारपीट भी की। इस बारे में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई जिस पर एफ आई आर दर्ज की गई लेकिन हुआ कुछ नहीं।डॉक्टर ने बताया कि संबंधित बालक अभी भी वार्ड में भर्ती है। वह कुपोषित है। अगर भविष्य में यह मामला बिगड़ता है तो संदेह जताने के साथ डॉक्टर के साथ मारपीट की जा सकती है इसलिए डर स्वाभाविक है।

पीड़ित पक्ष ने बताया कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है और उसका मोबाइल भी बराबर चल रहा है इसके बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। यह काफी शर्मनाक है और इसी को लेकर डॉक्टर और कर्मचारी 25 अक्टूबर से काम बंद हड़ताल करेंगे।

चिकित्सा सेवा को आवश्यक श्रेणी में रखा गया है और इसीलिए चिकित्सा सेवा अधिनियम को काफी प्रभावी बनाने के साथ डॉक्टर और कर्मचारियों से होने वाली घटनाओं में कड़ी कार्रवाई की जाती है। घटनाक्रम को 10 दिन बीत चुके हैं फिर भी एफ आई आर के बाद अगली कार्रवाई करने में पुलिस रुचि नहीं ले रही है। डॉक्टर्स एसोसिएशन की घोषणा के बाद उनकी हड़ताल होकर रहेगी या फिर आरोपी गिरफ्तार होगा, हर कोई इसका इंतजार जरूर करेगा।

डिप्लोमा इंजीनियर को 25 प्रतिशत काम देने की मांग,एसईसीएल कार्यालय के सामने किया गया प्रदर्शन

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पलायन करने वाले 9000 से ज्यादा मजदूरों की हुई वापसी,घर आ जा संगी अभियान की सफलता

acn18.com कोरबा/ लोकसभा चुनाव में अधिकतम मतदान हो, इसके लिए निर्वाचन आयोग और प्रशासन काम कर रहा है। जांजगीर...

More Articles Like This

- Advertisement -