Home Uncategorized दुर्ग-रायपुर अप डाउन करने वालें दे ध्यान, 17 अप्रैल तक कुम्हारी ओवर...

दुर्ग-रायपुर अप डाउन करने वालें दे ध्यान, 17 अप्रैल तक कुम्हारी ओवर ब्रिज में आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित

0
112

acn18.com दुर्ग / दुर्ग से रायपुर एवं रायपुर से दुर्ग आने वाले वाहन चालको के लिए ओवर ब्रिज मार्ग सभी वाहन चालको के लिए आगामी 06 दिनो के लिए पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा रायपुर दुर्ग आने-जाने वाले हल्के चार पहिया वाहन (कार, जीप, सूमो, माल वाहक आदि) एवं दो पहिया वाहन चालक निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें-

1- चरोदा क्षेत्र के नागरिकगण रायपुर आने-जाने के लिए रायल खालसा ढाबा से ग्राम उरला-ग्राम कुरूदडीह,-ग्राम पाहंदा से अमलेश्वर होकर महादेव घाट मार्ग का उपयोग करें।

02- खुर्सीपार एवं पुरानी भिलाई के आमजन रायपुर आने-जाने के लिए सिरसा गेट चौक से ग्राम सिरसा कला से मोतीपुर से अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करें।

03- इसी प्रकार दुर्ग, सेक्टर एरिया, नेहरू नगर, सुपेला एवं पावर हाउस के रहवासी रायपुर आने-जाने के लिए नेवई-उतई- फुण्डा-मोतीपुर से अमलेश्वर होकर रायपुरा चौक मार्ग का उपयोग करें।