Home Uncategorized 19 वर्ष पहले नही गाने दिया था यह गीत, मालिनी अवस्थी ने...

19 वर्ष पहले नही गाने दिया था यह गीत, मालिनी अवस्थी ने जताई हैरानी

0
46

acn18.com अयोध्या। 22 जनवरी को अयोध्या की धरती पर श्री राम अपने नए मंदिर में विराजमान हो गए हैं जिनके दर्शन के लिए प्रतिदिन कई लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अयोध्या में व्यवस्था को संभालने के लिए कई स्तर पर तैयारी करनी पड़ रही है। इस बीच अयोध्या से जुड़े कई प्रसंगों की चर्चा चल पड़ी है और पिछले वर्षों के अनुभव को याद करते हुए लोग हैरानी जता रहे हैं। देश की जानी-मानी लोक गायिका डॉक्टर मालिनी अवस्थी ने एक ऐसे ही घटना का जिक्र बातचीत का दौरान किया। डॉक्टर अवस्थी ने बताया कि 19 वर्ष पहले उन्होंने दूरदर्शन पर एक कार्यक्रम दिया था। प्रस्तुति के अंतिम चरण में चैती को गाना था जिसमें पंक्तियां थी– लिहही जनम अयोध्या में रघुरैया हो रामा। यह पंक्तियां गाने के दौरान ही दूरदर्शन के रिकॉर्डिस्ट ने उन्हें रोक दिया। तब मालिनी को लगा कि गायन में कोई त्रुटि हो गई होगी या तकनीकी समस्या आई हो इसलिए रोका गया होगा। लेकिन मामला ऐसा नहीं था। मालिनी ने बताया कि दरअसल उस समय केंद्र में सरकार कांग्रेस की थी और दूरदर्शन उसी के नियंत्रण में था। तब अयोध्या से जुड़े मामले उनके लिए बेहद संवेदनशील हो गए। लोक गायिका ने बताया कि राम मंदिर की प्रतिष्ठा के बाद अब यही दूरदर्शन श्री राम पर एक नई सीरीज शुरू कर रहा है और इसकी शुरुआत मेरे इस गीत से हो रही है, जिसे 19 वर्ष पहले रोक दिया गया था। मीडिया से बातचीत के दौरान मालिनी ने इस गीत को भरे गले से सुनाया और हैरानी जताई कि आखिर इसमें ऐसा कौन सा तत्व था जिसके लिए उसे समय इसके गायन को आपत्तिजनक समझ गया।

कोरबा में प्रदेश का पारंपरिक लोकपर्व छेरछेरा मनाया गया धूमधाम से,शहर से लेकर गांव तक रही धूम .देखिए वीडियो