Home KORBA पुलिस के घर चोरों ने बोला धावा, एएसआई राकेश गुप्ता के घर...

पुलिस के घर चोरों ने बोला धावा, एएसआई राकेश गुप्ता के घर को बनाया निशाना, लाखों के माल पर हाथ कर दिया साफ

0
155

Acn18.comकोरबा/आम जनता की जान माल की रक्षा करने वाली पुलिस के घर ही अगर चोरी हो जाए,तो आम जनता का घर कितना सुरक्षित है इसका अंदाजा लगाना ज्यादा कठिन नहीं है। ऐसा ही कुछ कोरबा में भी हुआ है जहां कुसमुंडा थाना में पदस्थ असीस्टेंट सब इंस्पेक्टर राकेश गुप्ता के घर को ही चोरों ने निशाना बनाया और नकदी रकम और जेवरातों के साथ ही लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। राकेश गुप्ता पूरे परिवार के साथ सीएसईबी काॅलोनी में निवास करते है। बीती रात सब इंस्पेक्टर ड्युटी में थे जबकि पूरा परिवार पाॅम माॅल घूमने के लिए गया हुआ था। इसी बात का फायदा चोरों ने उठाया और उनके घर धावा बोलकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। परिवार माॅल से घूमकर जब वापस लौटा तब चोरों के कारनामों का पता चला। डाॅग स्काॅड के माध्यम से चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। सीविल लाईन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

error: Content is protected !!