Home KORBA दीपका में चोर हुए सक्रिय,फिर हुई चोरी की घटना

दीपका में चोर हुए सक्रिय,फिर हुई चोरी की घटना

0
103

Acn18.com/दीपका। कुछ दिनों के अल्पविराम के बाद एक बार फिर दीपका क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई हैं। ताजा मामला बी-377 एनसीएच दीपका कॉलोनी निवासी दीपक राठौर के मकान का है, जहां अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े दरवाजा तोड़ कर सोने-चांदी के गहनों और अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, दीपक राठौर सुबह 8 बजे अपने कार्य स्थल पर गए थे। दोपहर 12 बजे जब वे घर लौटे, तो मकान के पीछे के दरवाजे टूटे हुए मिले। घर के अंदर जाकर सामान की जांच करने पर उन्हें पता चला कि घर पर रखे सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान अलमारी से चोरी हो गए हैं।घटना की सूचना दीपका पुलिस को दी गई है, स्थानीय लोगों में दिनदहाड़े हुई इस चोरी से भय का माहौल व्याप्त हो गया है। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।