spot_img

जेल व गृह विभाग में होगी एक हजार पदों पर भर्ती, हर गांव में बनेगा अमृत सरोवर, मंत्री शर्मा ने विधानसभा में की घोषणा

Must Read

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंगलवार को गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री विजय शर्मा के अनुदान मांगों पर चर्चा की गई। गृह विभाग की चर्चा में विजय शर्मा ने कहा कि हमें पुलिस का हौसला बढ़ाना पड़ेगा।रायपुर:छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंगलवार को गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री विजय शर्मा के अनुदान मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की। गृह व जेल विभाग में एक हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं प्रत्येक गांव अब अमृत सरोवर का निर्माण किया जाएगा। सदन में विजय शर्मा ने कहा कि हमें पुलिस का हौसला बढ़ाना पड़ेगा। पिछली सरकार में पुलिस का मनोबल काफी गिरा था, जिसे विभिन्न प्रविधानों के माध्यम से बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों के हित में कई प्रविधान किए गए हैं। जेल और गृह विभाग में एक हजार पदों पर भर्ती होगी। महिला थानों में 300 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा साइबर क्राइम रोकने के लिए चार नए पुलिस थानो में 96 नए पद सृजित किए गए हैं। साइबर क्राइम रोकने 3.50 करोड़ का सिर्फ साफ्टवेर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जेल सजा का घर नहीं, ब्लकि सुधार गृह बनेगा। जेलों में कैदियों को प्रिजन कालिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रहस्यमयी ढंग से हुई युवक की मौत,परिजनों को भी नहीं पता मौत का कारण

Acn18.com/कोरबा में एक युवक की मौत का मामला सवालों के घेरे में आ गया है। परिजनों को भी नहीं...

More Articles Like This

- Advertisement -