Home KORBA मंत्री के वार्ड में हत्या नहीं हुई थी बल्कि मृतक ने की...

मंत्री के वार्ड में हत्या नहीं हुई थी बल्कि मृतक ने की थी खुदकुशी,कोहड़िया में 10 तारीख को सड़क की किनारे झाड़ियों में मिली थी खून से रक्तरंजिश लाश, पुलिस हत्या समझकर कर रही थी जांच

0
45

मंत्री के वार्ड में हत्या नहीं हुई थी बल्कि मृतक ने की थी खुदकुशी

 

कोहड़िया में 10 तारीख को सड़क की किनारे झाड़ियों में मिली थी खून से रक्तरंजिश लाश

 

पुलिस हत्या समझकर कर रही थी जांचScreenshot 2026 05 22 21 07 14 95 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

 

मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया था मौके पर

 

मृतक की पहचान 37 वर्षीय बसंत पटेल बरमपुर निवासी के रूप के की गई थी

 

इस मामले में चौकाने वाला मामला सामने आया है सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया की इस मामले में पीएम रिपोर्ट में हत्या नही बल्कि आत्महत्या करने बात सामने आई है फॉरेक्स एक्सपर्ट की टीम ने भी जांच किया है जिसमे पास स्थित मिले बियर के टूटे हुए बोतल मिला था जिसका डॉक्टर और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने क्यूरी की तो जांच में पता चला कि धारदार वस्तु कांच की बोतल से खुद पर वार किया था

 

घटना के बाद बयान भी दर्ज किए गए प्रारंभिक जांच में पता चला कि बसंत पटेल मानसिक रूप से ठीक नहीं था और उसका इलाज भी चल रहा था। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए

मृतक बसंत पटेल मूल रूप से मस्तूरी के सोनसरी गांव का निवासी था।

 

पिछले तीन साल से वह कोरबा के सर्वमंगला बरमपुर में किराए के मकान में रह रहा था और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित संजय फैक्ट्री में काम करता था।

 

9 तारीख को बसंत शुक्रवार सुबह 8 बजे फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह लाश मिली था

बसंत शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। वह दो दिन पहले ही अपने छोटे भाई की शादी से गांव से कोरबा लौटा था। उसकी पत्नी और बच्चे अभी गांव में ही थे बसंत की पत्नी बरमपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।

 

 

error: Content is protected !!