
ऊर्जा धानी कोरबा में आए दिन लोग सड़क पर अपनी उर्जा दिखाते हैं।थोड़ी देर पहले भी दो पक्षों ने अपनी उर्जा दिखाई। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया
सुभाष चौक कोरबा में एक स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क पर खड़ी थी उसी समय एक युवक ओला स्कूटी में सवार होकर आया
स्कॉर्पियो सवारों और ओला सवार के मध्य गाड़ी साइड में लगाने को लेकर विवाद शुरू हो गया और फिर स्कॉर्पियो में सवार महिला और उसके साथियों ने स्कूटी सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र कि इस घटना को लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया और उसे वायरल कर दिया




