Home KORBA पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी के छापे पर मचा बवाल,भाजपा...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी के छापे पर मचा बवाल,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जब कर नहीं तो डर नहीं।

0
144

Acn18.com/प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पड़े ईडी के छापे को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ की सियासत गर्म हो गई है। कार्रवाई के दायरे में भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल भी आ गए हैं और उनके उपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस इसे बदले की राजनीतिक करार दे रही है,वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा है,कि जिसने जैसे किया उसे वैसा फल मिलेगा। कांग्रेस के शासनकाल में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है,जिसकी जांच ईडी द्वारा की जा रही है। ईडी एक स्वतंत्र जांच एजेंसी है जिसे कोई भी प्रभावित नहीं कर सकता।

error: Content is protected !!