Acn18.com/ बलोदा, छत्तीसगढ़। नगर पालिका बलौदा में 2025-26 का बजट सत्र शुरू हुआ, जिसको लेकर कांग्रेस के नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। बजट की कॉपियों को फाड़कर फेंका और आरोप लगाते हुए बोले कि भाजपा ने सत्ता पाने के लिए झूठ का सहारा लेकर निकाय सरकार बनाई है।
बालोदा नगर पालिका में उस वक्त माहौल गर्म हो गया जब पालिका अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश किया, जिसको लेकर कांग्रेस के नेताओं ने विरोध जताते हुए जमकर हंगामा मचाया। विरोध जताते हुए बोले कि बजट जनता के हित में नहीं है। बाहर निकल कर ‘नगर प्रशासन हाय हाय’ नारा लगाते हुए बजट की कॉपियों को फाड़ दिया।




