Home Uncategorized फिर हुआ सड़क हादसा. सैलून कर्मी की घटनास्थल पर मौत

फिर हुआ सड़क हादसा. सैलून कर्मी की घटनास्थल पर मौत

0
144

कोरबा में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. एक तरफ लोग रामनवमी के उत्सव में आनंद की अनुभूति कर रहे थे तो दूसरी तरफ अशोक वाटिका के सामने एक ट्रक की चपेट में आने से सैलून कर्मी मौत को प्राप्त हो गया. वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया  ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में निर्मित अशोक वाटिका के सामने आज सुबह भारी वाहन की चपेट में आने से 26 वर्षीय अरशद खान घटनास्थल पर ही मौत को प्राप्त हो गया. उसके साथ जा रहा चचेरा भाई सलमानी गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों भाई ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ब्रांडेड सैलून दुकान में काम करते थे और पंप हाउस में किराए के मकान में रहा करते थे. मृतक अरशद क्योंकि उत्तर प्रदेश के मेरठ का निवासी था इसलिए उसके शव को कोरबा से रायपुर और रायपुर से मेरठ हवाई जहाज के जरिए भेजने की व्यवस्था की गई