spot_img

युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई:दो लोगों का झगड़ा सुलझाने पहुंचा था, बुरी तरह झुलसा; इलाके में तनाव

Must Read

झारखंड की उप राजधानी दुमका में एक नाबालिग लड़की को जिंदा जलाने के बाद गढ़वा में एक युवक को जलाने की घटना सामने आई है। एक युवक दो लोगों के बीच का झगड़ा सुलझाने पहुंचा था, इतने में आरोपी ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। घटना में पीड़ित बुरी तरह से झुलस गया है।

- Advertisement -

मामला गढ़वा जिले के वंशीधर नगर थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव का है। यहां एक मुस्लिम युवक ने दीपक सोनी पर पेट्रोल छिड़क कर उसे जिंदा जला देने का प्रयास किया। पीड़ित दीपक सोनी इस घटना में बुरी तरह झुलस गया है। युवक का सर और चेहरा काफी जल गया है। उसे इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना पर प्रभारी योगेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।

पीड़ित दीपक सोनी ने बताया कि उसके घर के पास अस्मुद्दीन अंसारी और एक अन्य व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। जिसके बाद सोनी अपने घर से निकले और बीच-बचाव की कोशिश करने लगे। उतने ही में अंसारी ने सोनी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। उसे गंदी-गंदी गालियां दी और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे दीपक बुरी तरह झुलस गया।

अस्पताल में भर्ती दीपक ने बताया कि आरोपी पेट्रोल बेचता है। जैसे ही मैंने उससे कहा कि क्यों लड़ रहे हो। वो बोलने लगा- तुम मेरे मालिक हो। गालियां देते हुए पेट्रोल की बोतल लेकर आया और मुझ पर उड़ेल कर माचिस से आग लगा दी।

आरोपी की तलाश में पुलिस

घटना के बाद किसी तरह आसपास के लोगों ने उसे बचाया और इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर्स ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। फिलहाल मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस घायल के बयान के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा सोलो डांस और सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन

Acn18. Com.बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का अयोजन करने जा रहा है जिसका आडिशन...

More Articles Like This

- Advertisement -