Home KORBA सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक की नहीं हो सकी शिनाख्त,पुलिस ने...

सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक की नहीं हो सकी शिनाख्त,पुलिस ने किया काफी प्रयास

0
115

Acn18.com/कोरबा में उरगा थानांतर्गत कोरबा-चांपा मार्ग पर उरगा थाना के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत को प्राप्त होने वाले युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। बुधवार की रात करीब दस बजे हादसा हुआ था,जहां डायल 112 की टीम ने मृतक के शव को जिला अस्पताल के मर्च्युरी गृह में रखवा दिया था। शिनाख्ती के अभाव में उसका अब तक पचंनामा नहीं हो सका है। मृतक की पहचान करने का पुलिस ने काफी प्रयास किया,लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शिनाख्ती के अभाव में अस्पताल प्रबंधन को नगर निगम के सहयोग से मृतक का कफन-दफन करना पड़ेगा।

error: Content is protected !!