Home KORBA अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत के आगोश में समाए युवक की...

अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत के आगोश में समाए युवक की हुई पहचान ,रोजगार की तलाश में निकला था घर से ,सोशल मीडिया में खबर वायरल होने के बाद परिजनों को मिली जानकारी

0
100

acn18.com उरगा /जिला अस्पताल के चीरघर में लावारिस हालत में पड़े युवक की पहचान हो गई है। मृत युवक का नाम पुनीराम सतनामी है,जो ग्राम भुलसीडीह का निवासी था। उरगा थाना क्षेत्र के भैषमा और पहरीपारा के बीच अज्ञात वाहन की ठोकर से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुनीराम रोजगार की तलाश में 3 नवंबर को घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। सोशल मीडिया में उसके मौत होने की खबर जब वायरल हुई तब परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई। बताया जा रहा है,कि पुनीराम के घर के आर्थिक दशा काफी खराब हो गई है। 15 दिन पहले काम छूट जाने के कारण वह काफी परेशान भी था। बहरहाल मृत युवक की पहचान हो जाने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

4f86bdeb 7a4c 482c 86cc 6d1a5105d330 2

डोंगरगढ़ में PM मोदी ने किए मां बम्लेश्वरी के दर्शन-पूजन:चंद्रगिरी में जैन मुनि आचार्य विद्यासागर से भी लिया आशीर्वाद; MP के लिए भरी उड़ान