acn18.com उरगा /जिला अस्पताल के चीरघर में लावारिस हालत में पड़े युवक की पहचान हो गई है। मृत युवक का नाम पुनीराम सतनामी है,जो ग्राम भुलसीडीह का निवासी था। उरगा थाना क्षेत्र के भैषमा और पहरीपारा के बीच अज्ञात वाहन की ठोकर से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुनीराम रोजगार की तलाश में 3 नवंबर को घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। सोशल मीडिया में उसके मौत होने की खबर जब वायरल हुई तब परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई। बताया जा रहा है,कि पुनीराम के घर के आर्थिक दशा काफी खराब हो गई है। 15 दिन पहले काम छूट जाने के कारण वह काफी परेशान भी था। बहरहाल मृत युवक की पहचान हो जाने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।




