Home KORBA मालगाड़ी के समने कूदकर युवक ने कर ली खुदकुशी, आत्महत्या के कारणों...

मालगाड़ी के समने कूदकर युवक ने कर ली खुदकुशी, आत्महत्या के कारणों का नहीं चल सका पता, पुलिस कर रही मामले की जांच

0
148

Acn18.com/मानिकपुर चैकी क्षेत्र के सुभाष ब्लाॅक काॅलोनी में रहने वाले एक युवक ने मालगाड़ी से कटकर अपनी जान दे दी। युवक ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है इस बात का पता नहीं चल सका है। माईनिंग सरदार की पढ़ाई करने के बाद मृतक मुकेश रोजगार की तलाश में था। काम मिलने के बाद वह मेडिकल बनवाने के नाम पर घर से निकला था लेकिन वह घर तो नहीं आया लेकिन उसकी मौत की खबर सामने आई। मुकेश की मौत से पूरा परिवार टूट गया है।

तस्वीर में नजर आ रहे इस युवक का नाम मुकेश कुमार है। एसईसीएल के सुभाष ब्लाॅक काॅलोनी में रहने वाले मुकेश के परिवार वालों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था,कि उनका बेटा आत्महत्या कर लेगा। मालगाड़ी के सामने कूदकर उसके अपनी जान दे दी। भिलाईखुर्द के पास उसकी क्षत विक्षत् लाश रेल पटरियों की बीच पाई गई है। माईनिंग सरदार की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुकेश रोजगार की तलाश में था। कुसमुंडा खदान में उसे काम मिल भी गया था जिसके लिए जरुरी मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर वह घर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस के माध्यम से परिजनों को मुकेश द्वारा आत्महत्या करने की बात पता चली। मुकेश ने भिलाईखुर्द स्थित रेल पटरी पर आ रही मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। मुकेश द्वारा खुदकुशी किए जाने के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुकेश ने आखिर किन कारणों से मौत को गले लगाया इस बात का पता नहीं चल सका है। परिजनों को भी समझ नहीं आ रहा है,कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। बहरहाल मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा,कि मुकेश ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया।