spot_img

पूरे दो साल बाद मिली परिवार से बिछड़ी महिला,परिवार में दौड़ी खुशी की लहर,मौके पर ही निकलने लगे खुशी के आंसू

Must Read

Acn18.com/कोरबा के घुड़देवा बस्ती में रहने वाला चौहान परिवार की खुशियों का ठिकाना उस वक्त नहीं रहा,जब पिछले दो साल से लापता घर की बेटी उन्हें वापस मिल गई। अनीता बाई की तलाश में पूरा परिवार लगा रहा। इन दो सालों में उन्होंने कोरबा जिले का चप्पा-चप्पा छान मारा लेकिन सफलता नहीं मिली। अंत में कुंआभट्टा स्थित अपना घर सेवाश्रम में अनीता मिल गई। अनीता के सकुशल मिल जाने से पूरा परिवार काफी खुश है।

- Advertisement -

तस्वीर में नजर आ रही इस महिला का नाम अनीता बाई चौहान है। कोरबा के घुड़देवा बस्ती निवासी अनीता बाई पिछले दो साल से लापता था,जो अब जाकर परिवार से मिली है। पूरे दो साल परिवार से मिलने के बाद पूरा परिवार काफी खुश है और उनके अंखो से खुशी के आंसू निकल रहे है। अनीता का विवाह जांजगीर जिले े बम्हनीडीह में हुआ था। दो साल पहले नवरात्री के मेले से वह घर लौटी और किसी को बिना कुछ बताए चली गई,जिसके बाद वापस नहीं लौटी। अनीता की खोज में पूरा परिवार परेशान रहा। कोरबा के साथ ही पूरे जांजगीर चांपा जिले का चप्पा-चप्पा छानने के बाद उन्हें सफलता नहीं मिली। इस बीच अपना घर सेवाश्रम से उनके पास फोन आया जिसके बाद पूरा परिवार अनीता से मिला। इस दौरान सभी के आंखो से आंसू निकलने लगे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -