ट्रक चालक को बांधकर पीटा गया
रेलवे लाइन के किनारे फेंककर आरोपी फरार
ट्रक चालक को अगवा कर लिया गया फिर उसकी जमकर पिटाई की गई । फिर पाव बांधकर मोबाइल और पैसे लूट कर उसे रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया गया।
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन से कोरबा आकर ट्रक चलाने वाले विनोद कहार को बीती रात कुसमुंडा से अगवा कर उसके साथ मारपीट की गई। विनोद ने बताया कि रात लगभग 9:00 बजे वह कुसमुंडा के 6 नंबर गेट के पास गाड़ी खड़ी कर खाना खाने जा रहा था तभी बोलेरो में आए लोगों ने उसे गाड़ी में बिठा लिया और फिर और बात कर उसकी पिटाई कर दी रेलवे लाइन के किनारे फेंकने से पहले उन लोगों ने उसका लाइसेंस मोबाइल और 3 हजार रुपए लूट लिया।
विनोद के सहकर्मी राजनाथ ने बताया कि उसे सुबह सूचना मिली तो एंबुलेंस की मदद से विनोद को जिला अस्पताल लेकर आया जहां उसका इलाज चल रहा है। हमलावर कौन थे उनकी नियत डीजल चोरी की थी अथवा कुछ और इस विषय में विनोद और राजनाथ कुछ नहीं बता सके




