spot_img

CG में हाथियों का आतंक जारी..2 लोगों को मारा डाला:बुजुर्ग की दौड़ा-दौड़ाकर जान ली, महिला को पैर से कुचला; कई मकान तोड़े

Must Read

सूरजपुर जिले में हाथियों ने 2 लोगों को मार दिया है। पहले तो बुजुर्ग की दौड़ा-दौड़ाकर जान ली है। इसके बाद एक महिला को पैर से कुचल दिया है। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों में कई मकान भी तोड़ दिए हैं। मामला प्रेमनगर वन परिक्षेत्र का है। ऐसा पहली बार नहीं है कि जिले में हाथियों ने आतंक मचाया है। इसके पहले भी हाथी जिले में कई लोगों की जान ले चुके हैं।

- Advertisement -

प्रेमनगर वन परिक्षेत्र में पिछले 4 दिनों से 11 हाथियों का झुंड घूम रहा है। ये हाथी कई बार ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं। जहां उन्होंने 12 से ज्यादा मकानों को तबाह किया है। साथ ही फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि इन्हीं हाथियों का झुंड शनिवार रात को करीब 10.30 से 11 के बीच अभयपुर गांव पहुंचा था। यहां हाथियों ने गांव के जंगल में रुके हुए मनबोध(70) की दौड़ा-दौड़ाकर जान ले ली।

आस-पास के लोगों ने बताया कि मनबोध को वन विभाग और उसके परिजनों ने मना किया था कि जंगल के अंदर ना जाए। फिर भी वह नहीं माना और अंदर बने तीन फूटे स्थान पर गया था। यहां पर चबूतरा बनाकर गोंड़ आदिवासी पूजा करते हैं। मनबोध भी गोंड़ है, इसलिए वह रोज चबूतरे के पास जाया करता था।

इस बीच शनिवार रात को वहां पर हाथी अचानक पहुंच गए। उस समय गांव के कुछ लोग और वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद थी। टीम ने उसे वहां भी कहा था कि घर चले जाओ। मगर वह नहीं माना। इसी दौरान हाथी अचानक पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। बचने के लिए मनबोध वहां से भागा भी। लेकिन हाथी ने दौड़ा-दौड़कर उसे मार दिया। वहीं बाकी के लोग किसी तरह से वहां से जान बचाकर भाग गए थे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -