spot_img

फांसी लगाकर किशोर ने कर ली खुदकुशी, कारणों का नहीं चल सका पता, पुलिस कर रही मामले की जांच

Must Read

Acn18.com/कुसमुंडा थाना क्षेत्र के प्रेम नगर ईलाके में रहने वाले एक किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया इस बात का पता नहीं चल सका है। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

कुसमुंडा थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में रहने वाले समीर दास के परिवार के उपर उस वक्त दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा ज उसके 16 वर्षीय पुत्र शुद्धू दास ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुद्धू ने किन कारणों से आत्महत्या की इस बात का पता नहीं चल सका है। सुबह करीब 11 बजे उसने खुद को अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटका लिया। मृतक के पिता ने बताया,कि जब वह अपने काम के सिलसिले में कुसमुंडा खदान गया था तब उसे इस बात की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुद्धू की लाश को फंदे से उतारा फिर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। बताया जा रहा है,कि मृतक चार बहनों में इकलौता भाई था जिसकी मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बालको ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्बन न्यूट्रैलिटी और वॉटर पॉजिटीविटी संकल्प को दोहराया

  बालको ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्बन न्यूट्रैलिटी और वॉटर पॉजिटीविटी संकल्प को दोहराया वेदांता समूह की...

More Articles Like This

- Advertisement -