कोयला खदान के लिए सर्वे करने गई टीम का विरोध,दीपका खदान का विस्तार करने का किया जा रहा है प्रयास.देखिए वीडियो…

0
107

acn18.com कोरबा/ कोयला खदान का दायरा बढ़ाने की नीयत से दीपका प्रबंधन द्वारा मकान का सर्वे करने के लिए टीम हरदी बाजार पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया फल स्वरुप सर्वे टीम को बजरंग वापस लौटना पड़ा

vlcsnap 2025 08 20 17h00m07s852

एसईसीएल दीपका परियोजना के विस्तार के लिए हरदी बाजार के वार्ड क्रमांक 10 में निर्मित मकानो का सर्वे करने के लिए टीम 20 अगस्त को पहुंचने वाली है यह सूचना पहले ही ग्रामीणों को मिल गई थी। ग्रामीणों ने सर्वे का विरोध करने के लिए पहले ही बैठक कर निर्णय ले लिया था कि जब तक हमारी 17 सूत्री मांगों को प्रबंधन मान नहीं लेता तब तक सर्वे नहीं करने दिया जाएगा। बुधवार को जैसे ही सर्वे टीम गांव पहुंची लोगों ने विरोध शुरू कर दिया

vlcsnap 2025 08 20 17h00m15s121

ग्रामीणों ने दीपका प्रबंधन को सूचित कर दिया की नौकरी बसाहट मुआवजा समेत अन्य मांग स्वीकारने और उस पर अमल करने के बाद ही सर्वे करने दिया जाएगा। अभी उनकी चर्चा चल ही रही थी इसी बीच सर्वे टीम तहसीलदार पटवारी के साथ गांव पहुंची सरपंच उप सरपंच जनपद सदस्य और अन्य लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक 17 सूत्री मांग पूरी नहीं होगी हरदी बाजार की 1 इंच जमीन भी खदान के लिए नहीं दी जाएगी.बढ़ते विरोध को देखते हुए बिना सर्वे किये ही टीम को वापस लौटना पड़ा