Home KORBA मसीही समाज ने किया धरना प्रदर्शन. धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ का किया...

मसीही समाज ने किया धरना प्रदर्शन. धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ का किया गया विरोध.देखिए वीडियो

0
110

acn18.com कोरबा/ छत्तीसगढ़ में मसीही समाज द्वारा अपने समाज के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है कोरबा में भी मसीही समाज ने धरना प्रदर्शन कर चर्च और पूजा घरों में की जाने वाली तोड़फोड़ व मारपीट का विरोध करते हुए राज्यपाल के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया

vlcsnap 2025 08 20 18h01m24s855

घंटाघर से लेकर सुभाष चौक और वहां से लेकर कोसा बाड़ी तक बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी कर्मचारी सुबह से ही तैनात कर दिए गए थे। पता चला की मसीही समाज बड़ी संख्या में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करने वाला है। कहां जा रहा था कि 50000 से अधिक लोग एकत्रित होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कुछ सौ लोग ही सुभाष चौक पर एकत्रित हुए। चर्च पर हमला और प्रार्थना सभा का विरोध करने का विरोध किया गया मसीही समाज के लोगों ने बताया किस संविधान में हमें जो अधिकार दिए गए हैं उसके तहत ही हम पूजा आराधना भी करते हैं लेकिन धर्म परिवर्तन के नाम पर उनके साथ मारपीट की जा रही है

 

मसीही समाज के इस आंदोलन को अपना समर्थन देने भीम आर्मी के लोग भी सुभाष चौक पहुंचे इनके एक पदाधिकारी राजकुमार जांगड़े ने बताया की दुनिया के सबसे अच्छे भारतीय संविधान हमें जो आज़ादी देता है उसे चीन की कोशिश की जा रही है जातिवादियों द्वारा लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है

देखिए वीडियो…